Logo
Header
img

हिमाचल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की दूसरी सूची में 17 उम्मीदवार घोषित

शिमला, 20 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने शिमला से हरीश जनाथा को उम्मीदवार बनाया है।

गुरुवार देर रात कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने इस सूची को जारी किया है। कांग्रेस की इस दूसरी सूची में भरमौरी, भरमौर से ठाकुर सिंह, इंदौरा सु. से मालेन्द्र राजन, देहरा से राजेश शर्मा, सूल्ला से जगदीश सफिया, कांगड़ा से सुरेंद्र सिंह काकू, अन्नी सु. से बंसीलाल कौशल, करसोग सु. से महेश राज, नाचन सु. से नरेश कुमार, जोगिंदर नगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी सु. से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कटलिहार से देवेंद्र कुमार भुट्टो, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा और शिमला से हरीश जनाथा को उम्मीदवार घोषित किया है।

Top