Logo
Header
img

भाजपा की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, एक मंत्री और 10 विधायकों के कटे टिकट

शिमला, 19 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने 62 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में मुहर लगने के बाद बुधवार सुबह भाजपा ने 68 में से 62 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। अब छह उम्मीदवारों की सूची जारी होनी बाकी है। इनमें ऐसी सीटें शामिल हैं, जिन पर उम्मीदवार तय करने में घमासान मचा है।

मिशन रिपीट को साधने के लिए पार्टी ने एक मंत्री और 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं। इनकी जगह नए चेहरे उतारे गए हैं। भाजपा आलाकमान ने दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों को भी बदल दिया है। शिमला शहरी से शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को कुसुम्पटी भेजा गया है। इसी तरह नूरपुर से वन मंत्री राकेश पठानिया अब फतेहपुर से भाजपा उम्मीदवार होंगे।

भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में पांच महिलाओं को टिकट मिला है, जबकि एक महिला विधायक की टिकट काट दी गई है। चम्बा से इंदिरा कपूर, इंदौरा से रीता धीमान, शाहपुर से सरवीन चौधरी, पच्छाद से रीना कश्यप और रोहड़ू से शशि बाला को उतारा है। भोरज से विधायक कमलेश कुमारी को इस बार मौका नहीं दिया गया है।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से कैप्टन रिटायर्ड रणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने दो पूर्व दिवंगत मंत्रियों के बेटों को भी टिकट थमा दी है।

पूर्व शिक्षा मंत्री ईश्वर धीमान के बेटे डॉक्टर अनिल धीमान को भोरंज और पूर्व बागवानी मंत्री चेतन बरागटा को जुब्बल कोटखाई से उतारा गया है।

जयराम सरकार में सबसे ताकतवर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रहे डॉक्टर जनक राज भरमौर से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस से भाजपा में शामिल पवन काजल को कांगड़ा और लखविंदर राणा को नालागढ़ से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

एक मंत्री और 10 विधायकों का टिकट कटा

भाजपा ने धर्मपुर से मंत्री महेंद्र सिंह भरमौर से जिया लाल, बिलासपुर से सुभाष, चम्बा से पवन नैयर, ज्वाली से अर्जुन सिंह, धर्मशाला से विशाल नेहरिया, आनी से किशोरी लाल, करसोग से हीरा लाल, द्रंग से जवाहर ठाकुर, सरकाघाट से इंद्र सिंह और भोरंज से कमलेश कुमारी का टिकट काट दिया है। भरमौर से डॉक्टर जनक राज, बिलासपुर से सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंबाल, चम्बा से इंदिरा कपूर, भोरंज से डॉक्टर अनिल धीमान, ज्वाली से संजय गुलेरिया, धर्मशाला से राकेश चौधरी, आनी से लोकेंद्र कुमार, करसोग से दीपराज कपूर, द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर, धर्मपुर से रजत ठाकुर और सरकाघाट से दलीप ठाकुर को टिकट मिली है।

भाजपा में इन सिटिंग विधायकों को फिर मिला मौका

चम्बा से हंसराज, भटियात से बिक्रम सिंह जरियाल, इंदौरा से रीता धीमान, जसवां-परागपुर से बिक्रम सिंह,

जयसिंहपुर से रविन्द्र कुमार, सुलह से विपिन सिंह परमार, नगरोटा से अरुण कुमार, शाहपुर से सरवीण चौधरी, बैजनाथ से मुल्ख राज, लाहौल और स्पीति से डॉ. राम लाल मार्कण्डा, मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार से सुरेंद्र शौरी, सुंदरनगर से राकेश जम्वाल, नाचन से विनोद कुमार, सिराज से जयराम ठाकुर, जोगिंदर नगर से प्रकाश राणा, मंडी से अनिल शर्मा, बल्ह से इंद्र सिंह, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर, चिंतपूर्णी से बलबीर सिंह, गगरेट से राजीव ठाकुर, कुटलेहड़ से वीरेन्द्र कवंर, झंडूता से जीत राम कटवाल, घुमारवीं से राजिंदर गर्ग, दून से परमजीत सिंह, कसौली से राजीव सैजल, पच्छाद से रीना कश्यप, नाहन से राजीव बिंदल, पौंटा साहिब से सुखराम, चौपाल से बलवीर सिंह वर्मा, को दोबारा मौका दिया गया है।

वहीं मंगलवार को कांग्रेस ने भी अपने 46 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।


Top