Logo
Header
img

हिमाचल में अपने बलबूते सरकार बनाएगी भाजपा: अविनाश राय खन्ना

शिमला, 18 नवम्बर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने दावा किया है कि हिमाचल में रिवाज बदलते हुए भाजपा फिर सत्ता पर काबिज होगी और अपने बलबूते सरकार बनाएगी। कांग्रेस पार्टी केवल सरकार बनाने के सपने देख रही है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से हुए है और यह विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार नहीं चलती उनको पूरा भी करती है, इसलिए भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। खन्ना ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में रिवाज बदलने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ा है और यह संकल्प पूर्ण होगा। भाजपा हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल रहा। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जनसभाओं का आयोजन किया, जिसमे अच्छी संख्या और बड़ा जोश देखने को मिली । भाजपा ने घर-घर जाकर भी प्रचार किया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सक्रिय रूप से भाग लिया। खन्ना ने आरोप लगाया कि पुरानी पेंशन के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने जनता को भटकाने का प्रयास किया है लेकिन हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारी जानते हैं कि कौन सी पार्टी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करती है। कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पुरानी पेंशन की घोषणा की पर अभी तक उसपर कुछ नहीं हुआ।
Top