Logo
Header
img

हिमाचल प्रदेश में आज अमित शाह और सचिन पायलट की रैली

शिमला, 01 नवम्बर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव जोर पकड़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस ने रैलियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (मंगलवार) प्रदेश में कई जगह भाजपा के पक्ष में रैली को संबाधित करेंगे। शाह की पहली चुनावी सभा चंबा जिला के भटियात में होगी। इसके बाद वह मंडी जिला के करसोग में बरल मैदान और दोपहर बाद शिमला के भट्टाकुफर में चुनावी सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जसवां-परागपुर के संसारपुर टैरेस घाटी और हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत खरवाड़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर देहरा और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कुटलैहड़, हमीरपुर और नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का झंडुता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
Top