Logo
Header
img

हिप्र विधानसभा चुनाव : भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

शिमला, 22 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवम्बर को मतदान होना है। भाजपा ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभाएं करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के प्रचार को धार देंगे।

चार राज्यों के मुख्यमंत्री प्रदेश में चुनाव प्रचार करने आएंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम शामिल हैं।

इस सूची में के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना सम्मिलित हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासजीव बीएल संतोष, वीके सिंह, हरदीप पुरी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मंगल पांडे, तेजस्वी सूर्य, देवेंद्र सिंह राणा, संजय टण्डन, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकन्दर कुमार, इंदु गोस्वामी, किशन कपूर, पवन राणा, राजीव बिंदल और रश्मिधर सूद भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री हर्ष महाजन और विधायक पवन काजल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Top