राज्यपाल ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया
शिमला, 26 अप्रैल । राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वह एक राष्ट्रवादी नेता थे और उनका निधन एक युग का अंत है। वह एक जननायक, सामाजिक मुद्दों को लेकर लड़ने वाले और पंजाब की एक सशक्त आवाज थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शुक्ल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।