Logo
Header
img

मैं ईडी वालों से भी पूछूंगा यह कार्रवाई क्यों: मुख्यमंत्री हेमंत

रांची, 17 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस पर विपक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री गुरुवार को ईडी ऑफिस जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि, आज मैं ईडी वालों से भी पूछूंगा यह कार्रवाई क्यों। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने एक पत्र ईडी को भेजा है। किस तरह से 1000 हजार करोड़ घोटाले का मामला सामने आया है। सालाना राज्य को 1000 हजार करोड़ की आमदनी भी खनन से नहीं होती है। ईडी की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि हमलोग देश छोड़ कर भाग रहे हैं। लेकिन आज तक कोई राजनेता देश छोड़ कर नहीं भागा है, सिर्फ कारोबारी भागते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बयान के बाद ईडी का समन जारी होना, ऐसा प्रतीत होता है कि राज्यपाल किसी राजनीति पार्टी से तालुक रखते हैं। देश के लोकतंत्र का सम्मान होना चाहिए। देश की एजेंसियों को भी निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
Top