Logo
Header
img

भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या समृद्धि का संकेतः सिंधिया

नई दिल्ली, 02 मई केंद्रीय नागरिक उड्डनमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की आसमान छूती संख्या देश की बढ़ती समृद्धि का संकेत है। देश का नागरिक विमानन क्षेत्र हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। उन्होंने अपना मत गुजरे कल (सोमवार) 30 अप्रैल की रिकार्ड संख्या का जिक्र करते हुए ट्वीट किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना से पहले हवाई यात्रियों का औसत 398579 प्रतिदिन था। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार 30 अप्रैल, 2023 को देश में 4,56,082 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इन यात्रियों ने 2,978 विमानों में सफर किया।
Top