Logo
Header
img

भारतीय कुश्ती महासंघ की एजीएम रद, चार हफ्ते के लिए रोक

नई दिल्ली, 22 जनवरी (हि.स.)। भारतीय कुश्ती महासंघ की आज अयोध्या में होने वाली वार्षिक आम बैठक को रद कर दिया गया। यह बैठक अयोध्या में पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होनी थी। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक एजीएम पर चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है। महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को कहा था कि वह बैठक में शामिल होंगे। सिंह पर पहलवान गंभीर आरोप लगा चुके हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन पर पहलवानों ने जंतर-मंतर पर अपना धरना खत्म किया था। ठाकुर ने घोषणा की थी कि बृजभूषण शरण सिंह महासंघ से अलग हो जाएंगे और एक निरीक्षण समिति उनके खिलाफ आरोपों की जांच करेगी। ठाकुर ने कहा था कि एक महीने में जांच पूरी कर ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस विवाद पर पहलवानों पर टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव विनोद तोमर को निलंबित किया जा चुका है।
Top