Logo
Header
img

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी में कांग्रेस कार्यालय पर तोड़-फोड़

जबलपुर, 04 मई । मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को तोड़फोड़ के वीडियो सामने आए हैं। भगवा गमछा गले में डाले और हाथों में भगवा ध्वज लिए कई लोग ने कांग्रेस कार्यालय को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जबरन दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारियों ने अंदर तोड़फोड़ करने के साथ ही कार्यालय के बाहर लगे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का पोस्टर फाड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि ये सब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया जबकि बजरंग दल का कहना है कि बजरंग दल कभी भी इस तरीके की हरकतें नहीं करता। दरअसल, मामला गुरुवार शाम का है, जब कई बजरंग दल के कार्यकर्ता कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र जिसमें बजरंग दल को सत्ता में आते ही प्रतिबंधित कर देने की बात कही गई है के विरोध में कांग्रेस कार्यालय के पास जाकर अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। बजरंग दल पर आरोप लगा है कि वे विरोध करते-करते कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुस गए। फिर अंदर हंगामा करने के साथ ही पोस्टर इत्यादि फाड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना हुई वहां तुरंत पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा शुरू कर दिया।
Top