Logo
Header
img

जैन मुनि प्रसन्न सागर ने 557 दिनों बाद तोड़ा मौन व्रत

गिरिडीह/सम्मेद शिखर, 28 जनवरी (हि.स.)। पारसनाथ-सम्मेद शिखर में जैन मुनि आचार्य प्रसन्न सागर ने शनिवार को 557 दिनों का महापारणा मौन व्रत तोड़ा। सम्मेद शिखर-पारसनाथ पर्वत की सर्वोच्च चोटी पर स्थित गुफा से निकलने के बाद विशेष पालकी में मुनिश्री की भव्य पालकी यात्रा मधुबन पहुंची। यहां एक समारोह में मुनिश्री ने पहला वाक्य बोलकर मौन व्रत तोड़ा। इस दौरान जैनमुनि का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर एवं अन्य कई धार्मिक विधान कर किया गया। महापारणा महोत्सव में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मुंबई समेत अन्य राज्यों से आए जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने तरीके से जैन मुनि का स्वागत किया।
Top