Logo
Header
img

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, चोटियों में गिर रही है बर्फ

जम्मू, 01 मई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से खुला है। अधिकारियों के मुताबिक हल्के वाहनों को जम्मू से श्रीनगर तथा श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है। इनके गुजरने के बाद ही भारी वाहनों को रवाना किया जाएगा। इसके बाद सुरक्षाबलों के वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी बीच जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इसका असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है।
Top