Logo
Header
img

हिसार: मकान से डेढ़ लाख से अधिक के आभूषण चोरी, मामला दर्ज

नजदीकी गांव बालसमंद में अज्ञात चोरों ने एक मकान से डेढ़ लाख से अधिक के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय घर में मौजूद महिला पड़ोस में दूध निकालने गई थी। सोमवार को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करके साक्ष्य जुटाए।

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव बालसमंद निवासी सोनू ने सदर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह शाम को अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। घर पर उसकी मां अकेली थी। शाम को उसकी मां सुशीला चाचा ओमप्रकाश के घर पर दूध निकालने के लिए चली गई। इसी दौरान कोई अज्ञता व्यक्ति घर में घुस गया। आरोपित ने घर के अंदर कमरे में रखे बैग से एक मंगलसूत्र सोना, एक लोकेट सोना (एक तोला) चोरी कर लिया। उसकी मां घर पर पहुंची तो बैग से यह जेवरात गायब थे। घर में सामान बिखरा पड़ा था। मां ने फोन कर उसे बुलाया और घटना की जानकारी दी। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।


Top