Logo
Header
img

पलामू में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो का धरना

भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू के तत्वावधान में गुरुवार को पलामू जिला परिषद कार्यालय के सामने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योति पांडे ने की। धरना को संबोधित करते हुए पांडे ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता में आए हुए 4 वर्ष के लगभग हो गये। नियोजन एवं स्थानीय नीति के अभाव में लाखों युवा बेरोजगार हैं। टेट की परीक्षा नहीं हो रही है। सरकार सीटेट की परीक्षा को आधार नहीं मान रही है। बीएड करने वाले हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित हैं। चुनाव के पहले किये गये सारे वादे चुनावी जुमला बन कर रह गए।

जिलाध्यक्ष बिजयानंद पाठक ने कहा कि इस सरकार के क्रियाकलापों से ये साफ जाहिर होता है सरकार का कार्य इस राज्य का विकास करना नहीं, बल्कि अपना विकास करना है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

धरना में जिला प्रभारी मुन्ना तिवारी, दुर्गा जोहरी, विजय ओझा, रीना किशोर, अरविंद गुप्ता, रूपा सिंह, लवली गुप्ता, विपुल गुप्ता, राजीव रंजन मेहता, संजय सिंह, विकास तिवारी, उज्जवल पांडे ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, नवनीत प्रजापति, चंदन दुबे, पप्पू सिंह, अनिल प्रजापति, आशीष सिन्हा, प्रशांत तिवारी, अमरेंद्र चौरसिया, प्रधान, राहुल पांडेय, सौरभ पाण्डेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Top