Logo
Header
img

रांची में सबसे अधिक कोरोना के 38 एक्टिव मरीज

रांची, 01 अक्टूबर (हि.स.)। रांची में कोरोना के सबसे अधिक 38 एक्टिव मरीज है। जबकि राज्य में कुल 73 एक्टिव मरीज है। शनिवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हजारीबाग से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल है।


राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,360 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 56 हजार, 859 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 73 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 957 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।


Top