श्रावण महीने के सोमवती अमावस्या पर कर्रा प्रखंड के तिलमि गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 101 महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मौके पर तोरपा के विधायक कोचे मुंडा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कलश यात्रा तिलमी गांव से शुरू होकर नदी तक गई, जहां गंगा पूजन और अन्य अनुष्ठान के बाद कलशों में नदी का पवित्र जला भरा गया। वहां से यात्रा तिलमी शिव मंदिर तक पहुंची, जहां विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। मौके पर विधायक ने कहा कि सावन का महीना भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना है।
उन्होंने कहा कि भगवान भोलनाथ से उन्होंने राज्य की समृद्धि और लोगों की भलाई की कामना की। कलश यात्रा में सीमा देवी, भाजपा गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष रामध्यान सिंह, विनय गुप्ता, हीरालाल साहू, गणेश केशरी के अलावा सैकडों श्रद्धालु शामिल थे।