Logo
Header
img

खड़गे आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर बुधवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वह जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करने शांति वन भी पहुंचे। उन्होंने राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित की। खड़गे आज कांग्रेस की विधिवत कमान संभालेंगे। वह कांग्रेस मुख्यालय में कार्यभार संभालेंगे।गैर गांधी अध्यक्ष के पदग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगी। इस समारोह में सभी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सीएलपी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अन्य एआईसीसी पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। इन सभी को निमंत्रण महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने भेजा। छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। दीपावली के कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह होने के कारण यात्रा को दो दिन और आगे बढ़ा दिया गया है।
Top