Logo
Header
img

झारखंड में आंदोलनकारियों का केंद्र रहा है खूंटी जिला : भुवनेश्वर महतो

झारखंड सरकार ने पूरे राज्य के आंदोलनकारियों को चिह्नित कर उन्हें सम्मान देने की बातें कही हैं। झारखंड में खूंटी जिला आंदोलनकारियों का केंद्र रहा है, लेकिन जिस हिसाब से आंदोलनकारियों की सूची सरकार के पास पहुंचनी चाहिए, उतने आंदोलनकारियों की सूची नहीं मिल पा रही है। ये बातें शुक्रवार को तोरपा के प्रखंड स्थित प्रमुख के कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी चिहिनीतीकरण आयोग, गृह कारा आपदा विभाग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने कहीा।

उन्होंने कहा कि सरकार की बात हर आंदोलनकारी तक पहुंचना जरूरी है, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। सभी प्रमंडलों में झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग का कार्यालय खुलेगा। आंदोलनकारी इन कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे। झारखंड आंदोलनकरी चिह्नितीकरण आयोग ने अब तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है। अब आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के साथ ही सरकार उन्हें और उनके आश्रितों को सरकारी स्तर पर सम्मान देने जा रही है।


Top