Logo
Header
img

अंतर्राष्ट्रीय क्विज में कुशीनगर की गरिमा ने जीते पांच लाख,पीएम ने ट्वीट कर सराहा

केंद्रीय संस्कृति और पेट्रोलियम मंत्रालय का संयुक्त आयोजन ’जिज्ञासा’कुशीनगर की प्रतिभाशाली छात्रा गरिमा गुप्ता ने केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता ’जिज्ञासा’में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फर्स्ट रनर अप का पुरस्कार प्राप्त किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 12 अगस्त को अपने ग्रेटर कैलाश आफिस में आयोजित समारोह में गरिमा को पांच लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरिमा की इस उपलब्धि पर ट्वीट कर गरिमा को बधाई दी है।

प्रतियोगिता में भारत सहित अनेक देशों के छात्र शामिल हुए । प्रतियोगिता के लिए चार बार ऑनलाइन व तीन बार ऑफलाइन टेस्ट हुआ। गरिमा केंद्रीय विद्यालय एसपीजी द्वारिका सेक्टर आठ नई दिल्ली में कक्षा दस की छात्रा हैं और मूल रूप से जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याण छापर की निवासी हैं। पिता प्रमोद कुमार गुप्ता सशस्त्र सीमा बल असम में हवलदार हैं। वह अपनी माता वीना गुप्ता के साथ दिल्ली में रहती हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार फूले नहीं समा रहा है। सांसद विजय दुबे, विधायक पी एन पाठक ने गरिमा के परिवार को बधाई भेजी है। बुद्ध पी जी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. के पी सिंह, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय,नगरपालिका अध्यक्ष किरण राकेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार,चिकित्सक डाॅ.सी पी गुप्ता, सुमित त्रिपाठी, अरविंद जायसवाल सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Top