Logo
Header
img

लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस,सीएम का फूँका पुतला

पटना में हुए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार जिला भाजपा ने जिले भर में काला दिवस मनाया।इस दौरान भाजपा नेताओ ने हाथो में काली पट्टी बांधकर जिला कार्यालय से मार्च निकाला,साथ ही मोतिहारी शहर के गांधी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन भी किया।

उल्लेखनीय है,कि कल पटना में भाजपा द्धारा आहुत विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया,जिसमे पार्टी के कई विधायक व सांसद चोटिल हुए है,वही जहानाबाद जिला भाजपा के महामंत्री विजय सिंह का निधन हो गया।मार्च के दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि पटना के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में बिहार की निरंकुश और अत्याचारी सरकार के आदेश से सैकड़ों कार्यकर्ताओं, सांसद एवं विधायकों को जिस प्रकार अंधाधुंध लाठियों के प्रहार से लहूलुहान किया गया, यह नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की आपराधिक प्रवृत्ति का ज्वलंत उदाहरण है।उन्होने कहा कि यह घटना लोकतंत्र की हत्या के समान है।

बिहार सरकार द्वारा जहानाबाद के जिला महामंत्री की हत्या, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों पर की गई बर्बर करवाई बेकार नहीं जायेगी। पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता इसका जवाब अवश्य देगी।मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

Top