Logo
Header
img

जम्मू-कश्मीर में 4-12 जून तक हल्की बारिश की संभावना

जम्मू, 03 जून (हि.स.)। जम्मू एवं कश्मीर के कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। हालांकि शुक्रवार के बाद आज यानि शनिवार को भी सुबह से लेकर शाम तक निकल रही तेज धूप के कारण दिन में गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में देर दोपहर या शाम को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की कम संभावना के साथ मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। 4-12 जून तक हल्की बारिश, गरज के साथ बारिश के साथ मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। जम्मू और कश्मीर में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे आज से 12 जून तक सभी कृषि कार्यों को सुबह से ही कर लें क्योंकि शाम के समय कभी भी बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत और अगले सप्ताह लोग बाहरी गतिविधियों की योजना बना सकते हैं क्योंकि बारिश का खतरा कम है। इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 8.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 5.1 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 8.1 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 9.5 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे), बटोत में 10.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे), कटरा में 17.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 8.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Top