Logo
Header
img

कुढ़नी में बूथों पर लंबी कतार

मुजफ्फरपुर (बिहार) , 05 दिसम्बर (हि.स.)। मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। प्रशासन ने उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस क्षेत्र में 311728 मतदाता हैं। मतदान शाम 6:00 बजे तक होगा।
Top