Logo
Header
img

भगवान श्रीराम के 'पुष्पक' के बाद आज फिर अयोध्या में उतरेगा विमान

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अयोध्याधाम के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान आज महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगी। इसे लेकर पायलट इन कमांड कैप्टन आशुतोष शेखर पहुंचेंगे। आशुतोष शेखर का परिवार कई पीढ़ियों से अयोध्याधाम के श्री रामवल्लभाकुंज जानकी स्थान का अनुयायी है। इंडिगो की यह उड़ान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर बाद 2:40 बजे रवाना होगी और 4:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इससे पहले परीक्षण के तौर पर तो विमान अयोध्या के एयरपोर्ट पर उतरे हैं, लेकिन यात्रियों को लेकर अयोध्या जाने वाली यह पहली उड़ान होगी। आशुतोष शेखर के को- पायलट के रूप में निखिल बक्शी होंगे। यह फ्लाइट कितने सीटर होगी, यह अभी साफ नहीं हो सका है। धार्मिक ग्रंथों में यह वर्णन है कि लंका पर विजय के बाद पहला 'पुष्पक' विमान अयोध्या की धरती पर भगवान रामचंद्रजी को लेकर उतरा था। अब उनके भक्तों को लेकर शनिवार को पहला विमान उतरेगा।
Top