Logo
Header
img

अलवर शहर में जनता परेशान अधिकारी लापरवाह, पानी की समस्या के लिए दूसरे दिन भी लगा जाम

शहर में पीने के पानी के लिए जनता परेशान है जबकि जलदाय विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए है। शहर में शुक्रवार लगातार दूसरे दिन पानी की समस्या से परेशान लोगो ने आज फिर रोड जाम कर दिया लेकिन अधिकारियों के जू तक नही रेंगती। इस कड़ी धूप में जब अधिकारी समाधान नहीं करते तो मजबूरन परेशान बुजुर्ग, महिला और युवा जाम रोड जाम कर विरोध करते है। इसके बाद इनका सामना पुलिस को करना पड़ता है। जिसका पानी से कोई लेना देना ही नहीं। जाम की सूचना के बाद भी अधिकारी मौके पर जाने से कतराते रहते है। पुलिस की भी कई सूचनाओं के बावजूद अधिकारी मौके पर पहुंचते है फिर वहीं हमेशा की तरह आश्वाशन देकर निकल लेते है। जबकि समस्या हमेशा की तरह ज्यों की त्यों बनी रहती है। लोगों का कहना है कि जलदाय विभाग के पूरे सिस्टम ही खामी है।

आज कटी घाटी स्थित श्रीराम कॉलोनी व भरत नगर के लोगो ने अलवर राजगढ़ व अलवर सरिस्का मुख्य रोड पर पानी की समस्या के चलते जाम कर दिया। महिलाओं के पुरुषों ने मानव श्रृंखला बनाकर रोड को जाम कर दिया। जिसके कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। जिस कारण राहगीरों के साथ वाहन चालकों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगा रहे महिला पुरुषों का किशोर साफ तौर पर कहना था कि उनके द्वारा पूर्व में भी धरने प्रदर्शन में जाम लगाए गए लेकिन पानी की समस्या का कोई ठोस निवारण नहीं हो पाया। इस और ना तो जलदाय विभाग ध्यान दे रहा है ना जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि भी मूकदर्शक बनकर बैठे हुए हैं। मजबूरी वस रोड जाम करना पड़ा। महिलाओं ने कहा जब तक जलदाय विभाग के अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक जाम नहीं खोलेंगे। हालांकि बाद में पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया।


Top