शारदीय नवरात्रि के छठे दिन माता को आमंत्रण देने को लेकर श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ बेल पूजन करने पहुंचे।जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माँ भगवती को निमंत्रण स्वीकार करने की अर्जी श्रद्धालुओ ने लगायी।जाहिर है शनिवार को सप्तमी तिथि के पश्चात मां का दर्शन के लिए पट खुल जाएगा। इसके लिए पुनः श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ माता के बुलावे के लिए जाएंगे और मंत्रोच्चारण के बीच लाल वस्त्र से बंधे गया बेल को लेकर अलौकिक माता के मूर्ति के पास रखकर वैदिक मंत्र उच्चारण के पश्चात मां का पट खोल दिया जाएगा।
शारदीय नवरात्र की धूम सर्वत्र है,जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाके तक बड़े-बड़े भव्य पंडाल में कलश स्थापना और मां की अलौकिक मूर्ति के साथ ही गणेश कार्तिक लक्ष्मी सरस्वती माता की मूर्ति स्थापित की गई है।जहां सुबह-शाम माता की आरती के साथ ही लगातार अनुष्ठान का किया जा रहा है।वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण गूंजायमान हो रहा है।माता की भव्य पंडाल के अलावा सुंदर अलौकिक मूर्तियां लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। जबकि बिजली बत्ती की सजावट से पूरा इलाका चकाचौध हो रहा है।जो बरबस बच्चे,बूढे सबको आकर्षित कर रहा है।ऐसा अनुमान है,कि सप्तमी से दसमी तक इन पूजा पंडालो में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ेगी।
जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध बलुआ चौक,राजा बाजार,छतौनी चौक मीना बाजार,ज्ञान बाबू चौक भवानी मंडप,चांदमारी दुर्गा मंदिर बड़ा बरियारपुर,रधुनाथपुर सहित अन्य कई जगहों पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है इन पंडालो देश के प्रसिद्ध मंदिरो प्रदान किया गया है।जिसमे मां भगवती की भव्य मूर्तियां स्थापित की गयी है।कई स्थानो पर मूर्ति को मुविंग मूर्त्ति भी स्थापित किये गये है।मां भगवती दुर्गा महिषासुर का वध करती दिखेगी।
वही कई जगह मां की अलौकिक रूप में लौकिकता की झलक भी दिखेगी,तो कई जगह आदि शक्ति के स्वरूप को परिलक्षित करने का भी व्यवस्था की गयी है।फिलहाल सभी पंडालो के आसपास मेला का दृश्य उपस्थित हो चुका है।जिसे देखने के लिए बच्चों में उत्सुकता देखी जा रही है,कई पूजा समिति ने पंडाल के समीप बच्चे के लिए झूले का इंतजाम किया गया है।मोतिहारी शहर के छतौनी चौक पर लगने वाले भव्य प्रदर्शनी को लेकर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है,इधर लोगों की भीड़ को देख प्रशासन भी पूरी शक्ति के साथ तैयारी कर चुकी है मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है साथ ही शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिवास में पुलिस बलो को भी तैनात किया गया है।
डीएम व एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी पूजा पंडालो को सीसीटीवी फुटेज से लैस करने का आदेश दिया है वही पूजा पंडालो की सुरक्षा के लिए अग्निशमन व्यवस्था के साथ ही बिजली के शार्ट सर्किट से कोई हानि ना हो इसको लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।ऐसे तो पूरे शहर में आसपास के गांवो से भी भवानी मेला देखने के लिए लोगो की उमड़ती रही है,लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रो में भी दुर्गापूजा की शुरूआत होने के कारण कि लोग शहर कम ही पहुंचते है,बाबजूद इसके जिला मुख्यालय में बलुआ छतौनी दो पूजा समितियां में अप्रत्याशित भीड़ होती है। लिहाजा इन समितियां के स्वयंसेवकों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नही हो।