शहीद मदनलाल ढींगरा का आज देश भर में शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी में गुरुवार को नेहरू पार्क के निकट पंचनंद युवा समिति द्वारा शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचनंद के जिला अध्यक्ष विकास मेहता थे। संस्था सदस्यों ने सुबह सवेरे शहीद मदनलाल ढींगरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने कहा कि मदनलाल ढींगरा एक ऐसे साहसिक व्यक्ति थे, जिन्होंने अंग्रेज कर्नल वायली को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी क्योंकि उनके जुल्म हिंदुस्तान के लोगो पर बढ़ते जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि ढींगरा का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर थे और उनके संबंध अंग्रेजी सरकार से थे लेकिन मदनलाल को यह पसंद नही था। उन्होंने इसका विरोध भी किया था। मदनलाल ने कर्जन वायली की हत्या कर दी थी। इस मौके शहीद मदनलाल ढींगरा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें फूल अर्पित किए गए।