Logo
Header
img

रामगढ़ में आगाज कार्यशाला का आयोजन

शहर में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच और रामगढ़ चेतना शाखा ने संयुक्त रूप से आगाज नामक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने कहा कि संगठन के द्वारा पूरे झारखंड प्रदेश में कई अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यशाला में प्रांत स्तर पर रांची शाखा, रांची समर्पण शाखा, रांची साउथ शाखा, रांची साउथ जागृति शाखा , खूंटी शाखा, झुमरीतेलैया शाखा, झुमरीतेलैया प्रेरणा शाखा से अध्यक्ष, सचिव एवं कई सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य शीर्ष नेतृत्व में प्रत्यक्ष संवाद, प्रांत में चल रहे प्रोजेक्ट्स के विषय में जानकारी, अपने बातों को खुले मन से रखने और अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के संविधान के तहत नियमों के बारे में जानकारी साझा करना था।

इस कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय विशाल पड़िया, प्रांतीय मुख्यालय महामंत्री श्वेता जालान, प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुगम सरयवाला शामिल थे।

Top