मेघालय के सोनापुर में भारी भूस्खलन, गुवाहाटी-सिलचर राजमार्ग बंद
शिलांग, 14 जून (हि.स.)। मेघालय होकर असम के सिलचर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनापुर के पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बरसात के बीच हुए भारी भूस्खलन से गुवाहाटी-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
मेघालय प्रशासन के मुताबिक सुबह से जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाया जा रहा है। रास्ते में सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। उल्लेखनीय है कि असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मानसून की बरसात हो रही है। इसका जनजीवन पर भी असर पड़ा है।