मेजा में अधेड़ मुनीम की गला रेत कर हत्या
प्रयागराज, 10 अक्टूबर (हि.स.)। यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अधेड़ व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह खून से लथपथ उसका शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पुलिस फोरेंसिक टीम अैर खोजी कुत्ता की मदद से जांच की।
मिली जानकारी के अनुसार शिव बहादुर सिंह (50) ऊंचडीह गांव का निवासी था। सिरसा बाजार में एक दुकान पर मुनीम का काम करता था। रोज की तरह सोमवार को भी काम पर गया था लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने कई बार फोन किया। उसका फोन नहीं उठा। मंगलवार को रामनगर स्थित एक खेत में उसका शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। बताया गया कि उसके दो पुत्र बेंगलुरू में नौकरी करते हैं। तीसरा बेटा विक्षिप्त है और चौथे पुत्र की गोली लगने से मौत हो गयी थी। इसमें आरोपितों को सजा भी हुई थी। इस मामले में मेजा पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। दोषी व्यक्तियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।