Logo
Header
img

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद, 10 मई (हि.स.)। लिंकरोड थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म (डिजीटल रेप) करने युवक की गिरफ्तार किया है।

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लिंकरोड थाना पर एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज करायी। उसने बताया कि 09 मई की रात में बिजली चली जाने के कारण अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। पड़ाेसी युवक हरेन्द्र गौतम भी छत पर लेटा हुआ था। इसी दौरान हरेंद्र ने उनकी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म (डिजिटल रेप ) किया और फरार हो गया। इस संबंध में थाना लिंकरोड़ पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर टीमें उसकी तलाश में जुट गई।

शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरेन्द्र गौतम को पानी की टंकी कडकड पार्क मैन रोड़ झंडापुर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Top