Logo
Header
img

राष्ट्रपति मुर्मू आज बेलूर मठ जाएंगी

कोलकाता, 28 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन आज (मंगलवार) रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगी। इसके बाद यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति का विश्वभारती विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन जाने का भी कार्यक्रम है। मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार कोलकाता पहुंची हैं।
Top