Logo
Header
img

सांसद संजय सेठ ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा अर्चना

 रांची के सांसद संजय सेठ शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाए। यहां उन्होंने माता के सामने शीश नवा कर राज्यवासियों की सलामती की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। पूरे राज्य में मां छिन्नमस्तिका अपना आशीष बनाए रखती है। आज एक बार फिर यहां आकर राज्य और देश के विकास के लिए कामना मैंने की है।

इसके बाद वे स्थानीय प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविंद्र महतो ने बुके देकर उनका स्वागत किया। थोड़ी देर विश्राम के बाद वे वापस पटना लौट गए। सुरक्षा व्यवस्था में रजरप्पा थाना पुलिस सदल बल मौजूद थे।


Top