Logo
Header
img

मुक्ति संस्था ने 25 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

रांची, 07 जनवरी (हि.स.)। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 25 लावारिस शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अबतक कुल 1670 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, आशीष भाटिया, आरके गांधी, हरीश नागपाल, संजय गोयल, संदीप पपनेजा, कमल चौधरी, सुनील अग्रवाल और आदित्य राजगढ़िया मौजूद थे।
Top