Logo
Header
img

मुंबई: गिरगांव में भीषण आग ने दो घरों को चपेट में लिया

मुंबई, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित पुंगलिया हाउस कंपाउंड में लगी भीषण आग ने दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच कारें और आठ दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की छानबीन डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन कर टीम कर रही है। जानकारी के अनुसार गिरगांव में खाडीलकर मार्ग पर स्थित पुंगलिया हाउस परिसर में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई थी। इस परिसर में कपड़े के गोदाम को आग ने अपने घेरे में ले लिया, जिससे गोदाम में रखे लाखों रुपये के कपड़े, प्लास्टिक और नाइलॉन के रोल जल गए। आग इतनी भीषण थी कि यहां पांच कारें और आठ दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने गुरुवार सुबह आग पर काबू पा लिया, इस समय मौके पर कुलिंग का काम जारी है। इस घटना में करोड़ों के नुकसान की आशंका है।
Top