Logo
Header
img

पटियाला में आप, अमृतसर में कांग्रेस को बहुमत, लुधियाना, फगवाड़ा एवं जालंधर में सभी बहुमत से दूर

लुधियाना 21, दिसम्बर (कुमार विवेक) पंजाब में नगर निगम चुनाव सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पटियाला में सबसे बड़ी जीत हासिल की जहाँ उसने 53 वार्ड में से 43 वार्ड जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल हर लिया I 

पटियाला कुल 60 वार्ड 53 वार्ड के नतीजे 

AAP 43 कांग्रेस 03  भाजपा 04 शिअद 03 बसपा 00 आज़ाद 00 

लुधियाना वा जालंधर में बहुमत के आंकड़े से चूकी AAP पार्टी 

वहीं लुधियाना में "आप" ने 95 में से 41 वार्ड जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किये लेकिन बहुमत के आंकड़े से चूक गयी यहाँ बहुमत के लिए पार्टी को 7 और पार्षदों की जरुरत रहेगी I 

लुधियाना 95 वार्ड के नतीजे 

AAP 41 कांग्रेस 30  भाजपा 19 शिअद 02 बसपा 00 आज़ाद 03 

जालंधर में भी आप पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आयी लेकिन फिर भी बहुत के आंकड़े से 4 सीटों से दूर रह गयी I यहाँ 85 में 39 वार्ड जीत कर पार्टी पहले नंबर पर तो रही लेकिन बहुमत नहीं छू पायी I 

जालंधर 85 वार्ड के नतीजे 

AAP 39 कांग्रेस 24 भाजपा 19 शिअद 00 बसपा 01 आज़ाद 02 

अमृतसर में लहराया कांग्रेस का परचम

वहीं अगर अमृतसर की बात की जाए तो यहाँ कांग्रेस ने 85 वार्ड में से 43 वार्ड जीत कर स्पष्ट बहुत प्राप्त कर लिया है I 

अमृतसर 85 वार्ड के नतीजे 

AAP 24 कांग्रेस 43 भाजपा 09 शिअद 04 बसपा 00 आज़ाद 05 

फगवाड़ा में कांग्रेस बहुमत के करीब 

फगवाड़ा में हुए 50 वार्ड के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी लेकिन यहाँ पर कांग्रेस पूर्ण बहुमत पाने से चूक गयी और केवल 22 वार्ड ही जीत सकी I 

फगवाड़ा 50 वार्ड के नतीजे 

AAP 12 कांग्रेस 22 भाजपा 04 शिअद 03 बसपा 03 अन्य 06

Top