Logo
Header
img

भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद

जम्मू, 11 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भूस्खलन के चलते बंद है। मार्ग से मलबा व पत्थर हटाने का कार्य जारी है। भूस्खलन के चलते भारी संख्या में वाहन शुक्रवार से राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद है। बारिश के चलते शुक्रवार को रामबन जिले के मेहद, पंथियाल और कैफेटेरिया मोड़ में कई भूस्खलन हुए और पहाड़ों से पत्थरों के गिरने से विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि फिलहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने के लिए मलबा व पत्थर हटाने का काम चल रहा है। लोगों को सलाह दी जाती है कि टीसीयू से पुष्टि किए बिना एनएच-44 पर यात्रा न करें। माना जा रहा है कि दोपहर तक राजमार्ग को साफ कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
Top