जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज रात 10 से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा
जम्मू, 09 जून (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान राजमार्ग को दुरुस्त किया जाना है। मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा
यातायात विभाग ने अधिसूचना में कहा है कि रामबन के डलवास में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार रात को 10 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गौरतलब है कि पहले भी रामबन और बनिहाल क्षेत्र के बीच मरम्मत कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग को हर सप्ताह शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाता था।