जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य
जम्मू, 25 जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज (मंगलवार) छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से खुला हुआ है। बड़े वाहनों को एकतरफा जाने की अनुमति दी गई है।
मुगल मार्ग अभी साफ नहीं हो सका है। बर्फ हटाई जा रही है। जल्द ही इस मार्ग के वाहनों की आवाजाही के लिए खोले जाने की उम्मीद है।