Logo
Header
img

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज यातायात सामान्य

जम्मू, 17 मई (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज (बुधवार) यातायात सामान्य है। वाहनों के लिए दोनों ओर से खुला है। छोटे और हल्के वाहनों को सुबह दोनों छोर से गुजरने की अनुमति दी गई है। भारी वाहनों को इनके गुजरने के बाद रवाना किया जाएगा। सभी छोटे और बड़े वाहनों के निकलने के बाद ही सुरक्षाबलों के वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी। दूसरी ओर, राजौरी और पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड आज भी बर्फबारी के चलते बंद है। अधिकारियों का कहना है कि तय समय के बाद किसी भी वाहन को राष्ट्रीय राजमार्ग तथा अन्य मार्गों पर आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Top