जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे वाहनों के लिए दोनों तरफ से खुला
जम्मू, 26 अप्रैल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से खुला है। हल्के वाहनों को जम्मू से श्रीनगर तथा श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है। यह जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने दी।
इन अधिकारियों के मुताबिक इनके गुजरने के बाद ही भारी वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जाएगा। इसके बाद सुरक्षाबलों के वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। उधर, मुगल मार्ग से अभी बर्फ पूरी तरह नहीं हटाई जा सकी है। जल्द ही इस मार्ग के वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने की उम्मीद है।