जम्मू, 02 मई (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य है। मंगलवार सुबह से छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से खुला है। इस राजमार्ग पर बड़े वाहनों को केवल एकतरफा ही यातायात के लिए अनुमति दी गई है।
यह राजमार्ग कश्मीर घाटी में श्रीनगर से दक्षिण की ओर जम्मू शहर तक फैला है। दूसरी ओर, मुगल मार्ग को साफ किया जा रहा है। जल्द ही इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। यह कश्मीर घाटी को भारत के अन्य भागों से जोड़ने वाला प्रमुख वैकल्पिक मार्ग है।