राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज सुबह महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी की। बताया गया है कि यह छापे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मामले में डाले गए हैं। पुणे में एक जगह और मुंबई में चार जगहों पर अभी खोजबीन जारी है।