Logo
Header
img

झारखंड में कोरोना के नौ एक्टिव मरीज

रांची, 30 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के नौ एक्टिव मरीज है। सबसे अधिक राजधानी रांची में छह मरीज एक्टिव है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि 24 घंटों में कोरोना के चार मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि राज्य में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख 42 हजार 567 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़,0 29 लाख 0 19 हजार 0 543 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से नौ सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख 37 हजार 227 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि पांच हजार 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
Top