Logo
Header
img

झारखंड के 22 जिले करोनो मुक्त

रांची, 04 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। राज्य में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से एक और हजारीबाग से एक मरीज मिले हैं। कोरोना के राज्य में 47 एक्टिव केस हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 20 केस एक्टिव है। शुक्रवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर ) से एक और हजारीबाग से एक मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,548 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 64 हजार, 59 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 47 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 170 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
Top