बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत पूर्व में सेवानिवृत्ति तथा सेवानिवृत होने वाले चौकीदार दफादार के अस्तित्व की बहाली हेतु शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मांगों के समर्थन में संघ द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। जिलाध्यक्ष मोहन पासवान, सचिव जवाहर पासवान एवं उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा देवभूमि पासवान बनाम बिहार सरकार अध्यादेश लाकर पूर्व से सेवानिवृत्त या सेवानिवृत्त होने वाले दफादार चौकीदार के आश्रितों को बहाल करने का प्रावधान कर विधान बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पास कर राज्य कमेटी को भेजने की मांग की गई है। वहीं जिला चयन समिति द्वारा चयनित या लंबित आवेदनों पर विचार कर नियुक्ति पत्र निर्गत करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की मांग की गई है।इसके साथ ही शेष बचे चौकीदार दफादार को दो से तीन एसीपी एसीपी का लाभ देने की मांग की गई।