Logo
Header
img

बिहार में नहीं चलेगा तुगलकी शासन, विधानसभा मांग रहा है भगवा निशान : प्रो राकेश सिन्हा

पटना में बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किए गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज से जबरदस्त आक्रोश का माहौल है। लाठी चार्ज से हुई मौत तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के घायल होने पर बिहार सरकार निशाने पर आ गई है।

प्रदर्शन में शामिल राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि बिहार के लिए आज काला दिन है। बिहार के कोने-कोने से भाजपा के कार्यकर्ता पटना में नीतीश कुमार के शासन की नाकामी को उजागर करने आए थे। विधानसभा घेराव करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे कार्यकर्ता पर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया।

इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए, वृद्ध और महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा। दुनिया का प्राचीनतम लोकतंत्र बिहार से ही शुरू हुआ था। पाटलिपुत्र की जिस धरती ने लोकतंत्र को जन्म दिया, उस धरती पर तुगलकी शासन नहीं चल सकती है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर चंगेज खान की तरह व्यवहार कर लाठी चार्ज कराना संविधान को तार-तार करने वाला है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है बिहार के इस सरकार के अनैतिक, अमर्यादित और हिंसावादी का व्यवहार का जवाब देने का। डॉ. राम मनोहर लोहिया ने ऐसे ही शासकों के लिए कहा था कि जिंदा कौम पांच साल तक इंतजार नहीं करती है। इसी पाटलिपुत्र की धरती पर नंद वंश का शासन था, जिसे चंद्रगुप्त मौर्य ने उखाड़ फेंक दिया था।

जब-जब पाटलिपुत्र की धरती पर अन्याय और अत्याचार सीमा पार करती है तो कोई ना कोई ताकत उभरती है। वही ताकत आज भाजपा के रूप में उभर कर सामने आई है, नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए। नीतीश कुमार वही काम कर रहे हैं जो 1974 में बिहार के मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर ने किया था। अब्दुल गफूर काल में शिक्षक और छात्रों का दमन हो रहा था। लाठियों बरस रही थी, शिक्षा परिसर को पुलिस का अड्डा बना दिया गया था।

बिहार की भ्रष्ट महागठबंधन सरकार ने जनता में त्राहि-त्राहि मचा रखा है। रोजगार मांगने जाओ तो लाठी मिलती है। यहां शिक्षकों पर जितना अन्याय हुआ, उतना देश के किसी हिस्से में नहीं हुआ। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। बिहार के जन-जन में यह आवाज है कि बिहार को विकसित करने के लिए, छात्र-नौजवानों को नौकरी देने के लिए, शिक्षा का दर्जा ऊपर करने के लिए भाजपा की सरकार बने। आज के चंद्रगुप्त नरेन्द्र मोदी हैं।

चंद्रगुप्त रूपी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवर्तन हो रहा है। पाटलिपुत्र की धरती भी इससे वंचित नहीं रहेगा, भाजपा की सरकार बनेगी। बिहार विधानसभा मांग रहा है भगवा निशान। संविधान का प्रस्तावना पढ़ने वाले बिहार में भाजपा के कार्यकर्ता की सड़क पर राज्य द्वारा बर्बरतापूर्ण हत्या पर चुप क्यों हैं।

Top