Logo
Header
img

पलामू की युवती ने रांची में फांसी लगाकर की खुदकुशी

रांची, 8 जनवरी (हि.स.)। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी इलाके में पलामू की रहने वाली श्रुति श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रुति श्रीवास्तव पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जाता है कि युवती दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवती सुखदेव नगर के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 में नारायण प्रसाद के यहां मकान लेकर किराए पर रह रही थी। सोमवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल अब तक इस आत्महत्या की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Top