Logo
Header

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में भारत का हुआ अतुलनीय विकास-पुष्कर सिंह धामी

 पंजाब की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखने की इच्छुक

लुधियाना, 25 मई (News DNN) पंजाब में 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर आज लुधियाना में भाजपा के प्रचार को धार देने के लिए और  भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के प्रचार को लेकर फिरोजपुर रोड स्थित रेडिसन ब्लू में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद थे  प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान पिछले 10 वर्षों में भारत का जो विकास हुआ है।वो अतुलनीय है।आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।ये सब प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयास के कारण ही संभव हुआ है।उन्होंने कहा देश में 60साल  तक कांग्रेस और अन्य पार्टियों का राज रहा परंतु उन्होंने कभी भी पंजाब के बारे में ना सोचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को देखते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को बाल दिवस  के रूप  में मनाने का संकल्प लिया।वही करतारपुर कोरिडोर खोल कर देश ही नहीं विदेश के श्रद्धालुओं को भी श्री  गुरु नानक देव जी के दर्शन करवाने का अपना वायदा पूरा किया।इसी के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए।वही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब के अतिरिक्त दिल्ली,हरियाणा आदि जगहों पर ये इकठ्ठे चुनाव लड़ रहे है।जबकि पंजाब में दोनों अलग अलग चुनाव लड़ पंजाबियों को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब और देश की जनता को समझ आ चुका है कि अगर देश का भविष्य उज्जवल करना है तो भाजपा को इस बार  फिर सत्ता में लाकर मोदी को तीसरी बार  देश का प्रधानमंत्री  बनाना होगा।तभी देश का विकास संभव होगा।इस मौके पर भाजपा के जिला प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे,को कन्वीनर करण गोसाई,आल सेल की प्रभारी स्वाति अरोड़ा आदि मौजूद थे।

Top