Logo
Header
img

मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से दक्षिणी क्षेत्र के लोग हुए परेशान

भागलपुर, 6 अक्टूबर (हि.स.)। मां दुर्गा के विसर्जन शोभायात्रा के दौरान गुरुवार को जमकर हुई बारिश ने खलल डाल दिया। बहुत से मंदिरों से मां की प्रतिमा निकलने ही वाली थी कि अचानक मौसम में फिर से फेरबदल हुआ और लगातार गरज के साथ तेज बारिश होने लगी।

बारिश के कारण कई लोग भींगते हुए इधर उधर भागने लगे। उधर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बारिश के कारण जगह जगह जल जमाव हो गया। जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भोलानाथ पुल, मिरजानहाट सहित कई इलाकों में जलजमाव के कारण आम लोग परेशान रहे। आज सुबह हुई तेज से धूप लोग गर्मी महसूस कर रहे थे। लेकिन बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Top