Logo
Header
img

लोगों के नगर निगम से सम्बन्धित कार्य तय सीमा में होने चाहिए-असीम गोयल नन्यौला

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लोगों के नगर निगम से सम्बन्धित कार्य तय सीमा में होने चाहिए, किसी को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। लोकतंत्र में हम पब्लिक के सर्वेंट हैं, अधिकारी भी, हम भी, पब्लिक ही इस लोकतंत्र में मालिक होती है। विधायक असीम गोयल आज बुधवार को नगर निगम कार्यालय अम्बाला शहर में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। शिकायतें सुनने के उपरांत उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि लोगों की जो शिकायतें प्राप्त हुई है, उनका वे तीव्रता से समाधान करना सुनिश्चित करें। स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत लगभग 60 शिकायतें आज आई थी जिनमें से 5-6 समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया गया है। अन्य बची शिकायतों का तीव्रता से समाधान किया जायेगा। उन्होने यह भी कहा कि पिछले दिनों भी नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुनने का काम किय गया था। जिनमें से 58 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 40 शिकायतों का निपटान हो चुका है, 8 शिकायतों पर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय विधायक ने नगर निगम कार्यालय में आये लोगों की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। जो भी समस्याएं/शिकायतें लिखित में प्राप्त हुई है उन सभी समस्याओं एवं शिकायतों का बेहतर समन्वय के साथ निपटान किया जायेगा। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि जिस भी व्यक्ति की नगर निगम से सम्बन्धित कोई शिकायत या समस्या जैसे प्रोपर्टी आईडी, एनडीसी, नक्शे से सम्बन्धित या अन्य कोई किसी भी शिकायत या समस्या है उसका वे निपटान करें। इस मौके पर नगर निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, रितेश गोयल, सुंदर ढींगरा, मनदीप राणा, पार्षद यतिन बंसल, अर्चना छिब्बर, सुरेश सहोता, शोभा पूनिया, गुरप्रीत साना, अमन सूद, अनिल गुप्ता के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।
Top